नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- नाहन पावटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभूवाला के समीप लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं जिस पर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का यह कहना है कि इन अवैध कब्जों के बाद सालो पहले बने रिहायशी मकानों को जाने वाली सड़क भी बंद हो गई जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले यहां से लोक निर्माण विभाग की सड़क गुजरती थी मगर राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद इस सड़क का इस्तेमाल बन्द हो गया जिसके बाद लोगों ने इस पर अवैध कब्जे शुरू कर दिए। लोगो ने बताया कि कई बार मरीजो को अस्पताल तक ले जाने में परेशानी होती है क्योंकि अवैध कब्जों के कारण वाहन घर तक नही पहुंच पाते है
स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि यहां कई साल पहले रिहायशी मकानों के बीच ब्लॉक का एक भवन बनाया गया था मगर लंबे समय से यह भवन खस्ताहाल में है जो कभी भी गिर सकता है लोगों ने बताया कि खस्ताहाल में यह भवन नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है ऐसे में इस भवन को गिराने की भी माँग की जा रही है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग को पहले भी शिकायत दी जा चुकी है मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Tuesday, October 6
