शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) : – शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप शुक्रवार को शिलाई में शहीद प्रमोद नेगी के घर पहुँचे और शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद कश्यप के साथ पूर्व मंत्री व पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रमोद नेगी सेना के बहादुर जवान थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते है सेना के एक आपरेशन में देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है जिसे पूरा देश हमेशा याद रखेंगा।उन्होंने कहा कि साल 2017 में सेना में भर्ती हुए प्रमोद नेगी के नाम कम समय मे कई उपलब्धियां दर्ज है जो जवान की वीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार शहीदों के परिवारजनों के प्रति हमेशा गंभीर रही है और शहीद प्रमोद नेगी के परिवार को भी हर सम्भव सहायता मिलेगी। गौर हो कि हाल में जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले के दौरान प्रमोद नेगी शहीद हो गए थे।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
