बडू साहिब अकाल अकादमी के कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर में रह चुके हैं डिन नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- बंडू वोसाहिब इंटरनेट यूनिवर्सिटी के डॉ बलदेव सिंह बोपाराए को अकादमिक एवं खोजकर्ता की श्रेणी में उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।डॉ सिंह अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर मैं पूर्व डीन भी रह चुके हैं।मजूदा समय वह डायरेक्टर एक्सटेंशन एम फार्मर के पद पर भी कार्यरत हैं।बता दें कि डॉक्टर बोपाराए करीब पिछले 35 सालों से पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में सेवाए देने के बाद निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। डॉ बलदेव सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान दर्जनों छात्रों को पीएचडी और एग्रीकल्चर में एमएससी की शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बड़ी बात तो यह भी है कि डॉ बलदेव सिंह ने अपने कार्यकाल में 112 रिसर्च डॉक्यूमेंट बनाए हैं।खेती के विभिन्न पहलुओं पर उनके द्वारा की गई खोज आज कृषि जगत में मील का पत्थर साबित हो रही है।यही नहीं देश तथा विदेश के वैज्ञानिकों के साथ उन्होंने एग्रीकल्चर पर कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चाएं भी की है। यही वजह है कि उनके अभूतपूर्व कार्यों को लेकर आईसीएआर की ओर से उत्कृष्ट खोजकर्ता का अवार्ड भी मिला है।डॉक्टर बोपाराए को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय उच्च श्रेणी खोजकर्ता से भी नवाजा गया है।कृषि जगत में उनकी अभूतपूर्व सेवाओं रिसर्च डॉक्यूमेंट के चलते उन्हें अकादमिक और खोजकर्ता अवार्ड 2023 से नवाजा गया है।डॉक्टर बोपाराए अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए जुड़े हुए हैं।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
