पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (रंजना शर्मा ):- भारत सरकार, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय शिमला एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हि.प्र. सुंदरनगर के माध्यम से पांवटा साहिब के उद्यमियों / विभागों / ग्रामीण प्रतिनिधियों इत्यादि के लिए एक दिवसीय नेशनल अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला अरुण गोयल, निदेशक इंटरनेशनल सिलेंडर एवं तिरुपति ग्रुप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में उद्योग संघ पांवटा साहिब एवं कालाआम्ब के अध्यक्ष और उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा, श्रम एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभागों / उपक्रमों एवं ग्राम पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। इस अवसर पर अरुण गोयल ने बताया कि नेशनल अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे तथा ईको अप्रेंटिसशिप लागू करने में कामयाब होगें। क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व लद्दाख एस. शांतिमनलन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। एक दिवसीय कार्यशाला में पी.एन. यादव सेवानिवृत्त पूर्व निदेशक डीजीटी (विशेष अतिथि), सतीश गोयल अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चैम्बर ऑफ़ काॅमर्स एवं उद्योग पांवटा साहिब तथा संजय अग्रवाल मुख्य प्रबंधक जेएमडी पाॅलीमर्स पांवटा साहिब ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय शिमला एमएल वर्मा , प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब सुशील कुमार , प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन अशरफ अली एवं अन्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि तथा अन्य सरकारी / गैर-सरकारी विभागों / उपक्रमों / उद्योगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Breakng
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
Tuesday, June 23
