नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत मिलने वाली 14वीं किश्त उन्ही किसानों को जारी की जायगी जिनकी ई-के.वाई.सी., लैण्ड सीडिगं व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पुर्ण हो चुकी है।उन्होंने बताया कि पात्र किसानों की सुविधा के लिए 15 व 16 मई 2023 को तहसील व उप तहसील स्तर पर स्पैशल कैम्प लगाए जा रहे हैं । उन्होंने जिला के सभी पात्र किसानों से आहवान किया कि वह 15 व 16 मई को अपने ई-के.वाई.सी., लैण्ड सीडिगं व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट का कार्य पुर्ण कर लें ताकि भारत सरकार द्वारा दी जानें वाली आगामी 14वीं किश्त से वंचित न रहे।
सुमित खिमटा ने बताया कि जिला सिरमौर में यह क्रमश 80%, 92% व 86% ही हुआ है। E-kyc कार्य को सौ प्रतिशत करने के लिए हर सप्ताह पंचायत स्तर पर कैम्प लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि E-kyc का कार्य स्वयं पी. एम. किसान पोर्टल (https//pmkisan.gov.in) पर जाकर भी किया जा सकता है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
