पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (रंजना शर्मा ):- प्रदेशभर में सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आया है। इसी कड़ी में पावंटा साहिब स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परिक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इसमें 17 छात्रों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणामों में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र शौर्य शर्मा ने 97.4 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवांगी तथा असमी शर्मा ने संयुक्त रूप से 95.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा राधिका गुप्ता और हरलीन कौर ने संयुक्त रूप से 95.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रक्षिता तथा शगुन ने 93.6 प्रतिशत , आरुषि कासव ने 92.2 प्रतिशत , सिमर सैनी तथा नवदीप कौर ने 92 प्रतिशत , कुमार वर्मा तथा अर्पित पवार ने 91.8 प्रतिशत, जसप्रीत कौर ने 91.2 प्रतिशत , आदित्य भारद्वाज 90.8 प्रतिशत, हर्षिता मस्ताना 90.6 प्रतिशत , हार्दिक गुप्ता 90.2 प्रतिशत तथा अचिंत्य परमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ोंोो उल्लेखनीय है कि 84 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 239 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर प्रथम श्रेणी में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। यदि विषयवार अंक देखे जाएं तो पंजाबी तथा एआई में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए गए। सोशल साइंस तथा हिंदी में 99 , अंग्रेजी तथा साइंस में 98 तथा मैथ्स में 97 अधिकतम अंक प्राप्त किए गए। दसवीं के परीक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही विद्यालय में हर्ष का माहौल छा गया। विद्यार्थी उत्साह और उमंग से भर गए।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
