Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भारत जोड़ो यात्रा को मिला कर्नाटक का समर्थन- रुपेंद्र ठाकुर।
    हिमाचल प्रदेश

    भारत जोड़ो यात्रा को मिला कर्नाटक का समर्थन- रुपेंद्र ठाकुर।

    By Himachal VartaMay 14, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  (एसपी जैरथ):- कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जिला सिरमौर जश्न में डूब गया। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर इस बंपर जीत के लिए बधाई दी। जिला मुख्यालय नाहन के गुन्नूघाट अग्रसेन चौक पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव रुपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये आम जनता की जीत है। अब देश में परिवर्तन की लहर है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का अब प्रभाव दिखना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि धर्म को लेकर देश को बांटने वाली नीति से सत्ता चलाने वाली भाजपा को अब देश की जनता ने सिरे से नकारना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा के साथ चलती है यही वजह है कि हिमाचल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस को जनता का भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक गए थे। उन्होंने प्रदेश में हुए परिवर्तन और कांग्रेश के विकास को चुनाव प्रचार में आधार बनाया था। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब कर्नाटक में भी पार्टी की इकतरफा जीत हुई है। जनादेश से साफ है कि लोग केंद्र की मोदी सरकार से तंग आ चुके हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस महामंत्री नरेंद्र तोमर, महिला कांग्रेस नेत्री बिलकिस बानो, पार्षद राकेश गर्ग उर्फ पपली, कपिल गर्ग उर्फ मोंटी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.