नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- सिरमौर में शनिवार को लोक अदालतों में 2281 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान पूर्व मुक्कदमेबाजी के 1266 मामलों में से 159 और अदालतों में लंबित 6787 मामलों में से 2122 मामलों का निपटारा हुआ अदालत में बिजली व पानी बिल, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद, दुर्घटना क्लेम, मोटर वाहन, खनन, शॉप एक्ट, बीएसएनएल समेत अन्य सिविल केस के कुल 8053 मामले निपटान के लिए आए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि लोक अदालतों में लोगों का भारी रुझान बढ़ा है।उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला न्यायालय समेत अधीनस्थ न्यायालयों में कुल 11 बैंच लगाई गईं। जिला न्यायालय नाहन में छह बैंच, पांवटा साहिब में तीन, शिलाई और राजगढ़ न्यायालयों में एक-एक बैंच पर मामलों का निपटारा किया गया।इस दौरान लोक अदालतों में 2,95,20,295 रुपए का सेटलमेंट किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों में 8053 मामलों में से 2281 का मौके पर निपटारा किया गया है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
