नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह )। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि फायर सीजन 2023-24 के दृष्टिगत वनों में आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए सिरमौर जिला में 30 जून 2023 तक ठीकरी पहरा (नाईट पेट्रोलिंग) आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठीकरी पहरे के लिए सभी ग्राम पंचायत, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं की सूचना और इस पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की सहायता हेतु सभी सम्बन्धित ग्राम पंचायतें, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में योग्य व्यस्क पुरूषों की सहायता से ठीकरी पहरा लगाना सुनिश्चित बनाएंगे।
उपायुक्त ने फायर सीजन के दृष्टिगत जिला के सभी नागरिकों से सचेत रहने और वनों में आगजनी की घटना की तुरंत जानकारी अग्निशमन विभाग को देने का भी आग्रह किया है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
