नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ):- कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जिला सिरमौर जश्न में डूब गया। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर इस बंपर जीत के लिए बधाई दी। जिला मुख्यालय नाहन के गुन्नूघाट अग्रसेन चौक पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव रुपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये आम जनता की जीत है। अब देश में परिवर्तन की लहर है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का अब प्रभाव दिखना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि धर्म को लेकर देश को बांटने वाली नीति से सत्ता चलाने वाली भाजपा को अब देश की जनता ने सिरे से नकारना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा के साथ चलती है यही वजह है कि हिमाचल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस को जनता का भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक गए थे। उन्होंने प्रदेश में हुए परिवर्तन और कांग्रेश के विकास को चुनाव प्रचार में आधार बनाया था। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब कर्नाटक में भी पार्टी की इकतरफा जीत हुई है। जनादेश से साफ है कि लोग केंद्र की मोदी सरकार से तंग आ चुके हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस महामंत्री नरेंद्र तोमर, महिला कांग्रेस नेत्री बिलकिस बानो, पार्षद राकेश गर्ग उर्फ पपली, कपिल गर्ग उर्फ मोंटी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Tuesday, October 6
