नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- आज जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में सुबह आए भयंकर तूफान के कारण कालीस्थान तालाब के पास स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय के समीप एक बड़ा आम का वृक्ष गिर गया।बता दें यह वृक्ष करीब 100 साल पुराना था। पेड़ गिरने से कार्यालय के बाहर लगी एक दीवार सहित गेट भी टूट गया है। इसके अलावा बिजली की तारें भी विशालकाय वृक्ष की चपेट में आ गई। मौके पर जाकर देखा तो वृक्ष नीचे से खोखला था और वह सड़ चुका था। जिस कारण वृक्ष तेज तूफान में गिर गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मी पेड़ को हटाने के कार्य में जुट गए हैं। हालाँकि गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह वृक्ष गिरा उस समय कोई भी व्यक्ति या वाहन पेड़ के नीचे से नहीं गुजर रहा था। नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
