Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बाल कल्याण और बाल संरक्षण हेतु सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे सुमित खिमटा
    हिमाचल प्रदेश

    बाल कल्याण और बाल संरक्षण हेतु सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे सुमित खिमटा

    By Himachal VartaMay 15, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा )  :- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाल कल्याण और बाल संरक्षण के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण केन्द्र और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस क्षेत्र में आपसी समन्वय से और बेहतर कार्य करने के आवश्यकता है।
    उपायुक्त सोमवार को नाहन में जिला बाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि सिरमौर जिला में बाल संरक्षण इकाई अक्तूबर 2016 से कार्यरत है और बाल संरक्षण के लिए कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण इकाई के तहत संस्थागत सेवायें प्रदान की जा रही हैं जहां बाल गृहों में अनाथ, बेसहारा, निराश्रित, आदि बालकों के भरण पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सिरमौर जिला में 22 बच्चों को इस प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
    उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से पूर्ण अनाथ हुए सात बच्चों को अनुग्रह अनुदान राशि का लाभ दिया गया है। इसी प्रकार कोविड 19 से अर्ध-अनाथ हुए 45 बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग की मदर टेरेसा योजना से लाभान्वित किया गया है।
    उन्होंने बाल संरक्षण इकाई को जिला भर में बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार के जारूगता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए जिसमें कोरोना महामारी, बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न, बाल मजदूरी एवं भिक्षावृति जैसे मामलों पर समाज में जागरूकता लाई जा सके।
    उपायुक्त ने कहा कि बाल कल्याण समिति के माध्यम से कल्याण, देखरेख, और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास के मामलों का निपटारा किया जाता है। इसके तहत दिसम्बर 2022 से अप्रैल 2023 तक कुल 23 मामले संज्ञान में आए हैं जिन पर कार्रवाही की जा रही है।
    सुमित खिमटा ने बताया कि बच्चों के संरक्षण से सम्बन्धित आपातकालीन सेवायें प्रदान करने के लिए जिला में चाइल्ड लाईन गैर सरकारी संस्था कार्य कर रही है, जिसमें अन्तर्गत बच्चों के साथ होने वाली अप्रिय घटनाओं, यौन उत्पीड़न आदि की सूचना सीधे तौर पर टोल फ्री नम्बर 1098 पर दी जा सकती है। माह दिसम्बर से अप्रैल 2023 तक कुल 126 मामले संज्ञान में आए जिनमें सभी का निपटारा कर दिया गया है।
    जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभय कांत अग्रवाल, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शाह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.