नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):– जिला मुख्यालय नाहन के समीप मोगिनंद में ब्लूस्टार फैक्ट्री के पास झाड़ियों में अचानक ही आग लग गई। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लू स्टार फैक्ट्री मोगिनंद के साथ लगते जंगल में अचानक आग भड़क उठी। जंगल में आग की लपटें उठती देख ब्लू स्टार के कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिन्होने आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में पांच हजार रुपए का नुक्सान हुआ है जबकि 20 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। वही आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
Breakng
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
- क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
Tuesday, June 23
