नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर संदीप ठाकुर ने बताया कि मैसर्ज एजिस प्रिसिजन प्राईवेट लि. काला आम द्वारा 80 पदों पर भर्ती के लिए 18 मई को आईटीआई नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिये जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा आईटीआई फीटर के 28 पद, आईटीआई इलैक्ट्रिशियन के 12 तथा आईटीआई पलंबर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर के 40 पदों पर भी कंपनी द्वारा भर्ती की जाएगी, इसमें पॉलिटेक्निक मैकेनिकल के 10 पद, इलैक्ट्रिकल के 3 पदों एवं इलैक्ट्रिोनिक्स के 25 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 11 हजार से 13 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थी 18 मई को प्रातः 10 बजे तक अपने साथ दो पास पोर्ट साईज फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की प्रतिलिपि भी साथ लेकर आए।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
