नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज (एसपी जैरथ) :- उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 मई से 20 मई तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री जहां जन-समस्याएं सुनेंगे वहीं कालाआम में चैंबर आफ कॉमर्स की बैठक में भाग लेने के अलावा पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करंेगे।
उद्योग मंत्री 18 मई को दोपहर एक बजे नाहन में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात सायं 3 बजे कालाआम में चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में भाग लेंगे।
हर्षवर्धन चौहान 19 मई को प्रातः 9.30 बजे सतौन में, 11 बजे कफोटा में और दोपहर 12.45 बजे जाखना में जन-समस्याएं सुनेंगे।
उद्योग मंत्री 20 मई को प्रातः 11 बजे गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
Breakng
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
- क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
Tuesday, June 23
