नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज राजीव कुमार:- सालवाला पंचायत में पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग का पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक ने गांव के लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर निपटारा भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने उन स्थान का भी दौरा किया जहां पर सड़कें और पानी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। पूर्व विधायक ने बताया कि पांवटा साहिब में अनेकों समस्याएं थी जिसका निराकरण करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सड़क , बिजली – पानी की समस्या से लोगों को बहुत ही परेशानियां झेलनी पड़ी लोगों की इन सभी समस्याओं को देखते हुए गांव गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भी शुक्रवार और सोमवार को सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है और मौके पर निपटारा किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार देने का प्रयास भी किया जा रहा है ताकि युवा रोजगार बन सके। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रेम सिंह , पूर्व प्रधान दीपचंद , पूर्व उप प्रधान नैन सिंह , विशाल चौधरी , खत्री राम , सुमिंदर सिंह , अतर सिंह , परमा राम , रुपिंदर , कालाराम सुजाता शर्मा , सुखा धीमान , प्रधान राकेश चौधरी और मजदूर नेता प्रदीप चौहान आदि मौजूद थे।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
