नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित मैसर्ज एसोसिएट्स नॉन वूवैन फैक्टरी को खुदाई से खतरा पैदा हो गया है। आरोप है कि फैक्टरी के निचली तरफ अवैध तरीके से खुदाई का काम चल रहा है। इससे फैक्टरी की सुरक्षा दीवार की नींव भी नजर आने लगी है। उद्योग पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए बुधवार को उद्योग के महाप्रबंधक ने उपायुक्त सिरमौर व एसडीएम से मिले। इस दौरान उन्होंने शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। फैक्टरी महाप्रबंधक संजीव नैय्यर ने बताया कि कालाअंब में सुकैती सड़क पर चल रही फैक्टरी के नीचे अवैध खुदाई से नींव दिखने लगी है। फैक्टरी में 80 कामगार दिन-रात कार्य कर रहे हैं। यदि खुदाई कार्य से जान-माल का नुक्सान होगा तो इसकी भरपाई कौन करेगा। उन्होंने बताया कि मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, यहां खनन कर रहे कुछ लोगों ने अदालत के आदेश के बावजूद कारखाना परिसर की चारदीवारी के नीचे 15 से 20 फीट भूमि का उपयोग कर खुदाई कर ली।इससे कारखाने को लगभग 10 लाख रुपए का भारी नुक्सान हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन से फैक्टरी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि मामला अदालत में विचाराधीन है। मामला अवैज्ञानिक खनन का नहीं है। जमीन संबंधी दो पार्टियों के बीच विवाद है। विवाद सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
