नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में पर्यावरण सुरक्षा के संदर्भ में वन विभाग द्वारा एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग के लौजा बीट के वनरक्षक कैलाश तोमर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अन्य विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।कैलाश तोमर ने बताया कि पर्यावरण से वातावरण को किस तरह से दूषित होने से बचाना है इस संदर्भ में समूचे भारतवर्ष में पंचायतों तथा विद्यालय के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।पर्यावरण सुरक्षा के अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर भी आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा विद्यालय परिसर, विद्यालय में लगे देवदार के पौधों, फूलों एवं अन्य पौधों की गुड़ाई, नेलाई, दीवारों में उगी घास, गोद लिए हुए गांव भीब की ओर जाने वाले रास्तों की सफाई, एवं झाड़ियों को काटा गया।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
