Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चमके गुरु नानक मिशन के सितारे।
    हिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चमके गुरु नानक मिशन के सितारे।

    By Himachal VartaMay 18, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (रंजना शर्मा ):-पाँवटा साहिब स्थित गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्रों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सिमरन और मनदीप ने पहले स्थानीय पर कब्जा किया है। वर्तमान समय में देखे तो विज्ञान एक क्रांति के रूप में निकल कर सामने आई है और एक नया स्वरूप शिक्षा के क्षेत्र में दिया है। स्कूल में 16 मई 2023 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया, और इस अवसर पर पांवटा साहिब में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में विज्ञान संबंधी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 40 स्कूलों ने भाग लिया,यह प्रतियोगिता जूनियर , सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में’ भारतीय विज्ञान दिवस’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा मनदीप कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सीनियर ग्रुप में बायोडायवर्सिटी विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छवि पवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी ग्रुप में अनन्या चौहान ने साइंस लेक्चर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया किया। इस लेक्चर का विषय था डिक्रीजिंग नंबर ऑफ़ टाइगर इन इंडिया। इसी के साथ सीनियर ग्रुप में साइंस क्विज का आयोजन भी किया गया था जिसमें पार्थ शर्मा और पार्थ ठाकुर ने भाग लिया और दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी ग्रुप में नीनो इफेक्ट विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इसमें हमारे विद्यालय की छात्रा सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में मात्र 10 मिनट में 300 शब्द लिखने थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ‘से संबंधित डिबेट प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा अनन्या सेवल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने पुरस्कार पाने वाले छात्रों की पीठ थपथपाई तथा भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मक और सृजनात्मक क्षमता का विकास करते हैं। उन्हें सकारात्मक रूप से अपनाना चाहिए। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.