Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जमीन की उपलब्धता होने पर सतौन में खोलेंगे पीएचसी तथा आईटीआई-हर्षवर्धन चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    जमीन की उपलब्धता होने पर सतौन में खोलेंगे पीएचसी तथा आईटीआई-हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaMay 19, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):-   उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सतौन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आईटीआई खोली जाएगी। वह शुक्रवार को जिला सिरमौर के अपने प्रवास के दूसरे दिन सतौन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उद्योग मंत्री से क्षेत्र कीे विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि-मंडलों ने भेंट करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आईटीआई शीघ्र खोलने का आग्रह किया।
    उद्योग मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तथा संबंधित विभागों से इन संस्थानों के लिए जल्द से जमीन तलाशने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जैसे ही भूमि की उपलब्धता होगी यह दोनों संस्थान क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इन संस्थानों को खोलने के लिए भूमि सम्बन्धी मामले को आगे बढ़ाने हेतु उद्योग मंत्री का आभार जताया।
    क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री से सतौन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना करने का भी आग्रह किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि इस स्कूल को खोलने की व्यवहारिकता का पता लगाने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।
    उद्योग मंत्री के समक्ष सतौन में पोका, भझोन, चांदनी, कठवार, कोटगा, साखोली, कांटी मशवा तथा बड़वास ग्राम पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। उद्योग मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग से लोगों की अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया।
    जिला कांग्रेस सचिव रामेश्वर शर्मा, पूर्व प्रधान शमशेर गुप्ता, मंडल महासचिव पंकज शर्मा तथा जगत सिंह तोमर सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.