नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में कैनबिस यानी भांग बड़ा हिस्सा बनने की तैयारी में आ चुकी है। प्रदेश सरकार मेडिसिनल और इंडस्ट्रियल परपज से लीगलाइज की गई भांग की खेती को जल्द ही झंडी देने की तैयारी में है।इसी कवायद के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 4 वर्ष पहले उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में शुरू की गई भांग की खेती का प्रारूप जाने के लिए प्रदेश से एक 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।इस स्टडी टीम का जिम्मा राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को सौंपा गया है। जिसमें सीपीएस सुंदर ठाकुर, विधायक केवल पठानिया, विधायक डॉक्टर हंसराज, विधायक सुरेंद्र शौरी और एडवोकेट देवन खन्ना को शामिल किया गया है।कैनबिस स्टडी दल शनिवार को नाहन पहुंचा, जहां उनका विधायक अजय सोलंकी विनय कुमार के द्वारा दल बल के साथ जोरदार स्वागत किया गया।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि कैनबिस औषधीय प्रभाव युक्त पौधा है। उन्होंने कहा भांग में साइकोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होता है जोकि हाई संसेशन भी देता है।यही नहीं यह बायोमास और फाइबर का एक बड़ा स्त्रोत्र भी माना गया है। जगत सिंह नेगी का कहना है कि कैंसर जैसे रोग में यह बूटी प्रभावशाली साबित रही है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के लिए यह शुरुआती चरण है जबकि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में करीब 4 वर्ष पूर्व भांग की खेती को मान्यता दी गई थी। उन्होंने बताया कि हमारी टीम चार दिवसीय स्टडी दौरे पर है जिसमें 1 दिन उत्तराखंड तथा एक दिन मध्यप्रदेश में योजना के प्रारूप को स्टडी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इन दोनों राज्यों की कार्यप्रणाली को पूरी तरह से समझ कर प्रदेश में इसे अधिक से अधिक लाभप्रद बनाया जाएगा। इसकी खेती से रॉयल्टी कैसे और कितनी ली जानी है इसको लेकर भी जानकारियां जुटाई जाएंगी।
Breakng
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
- क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
Tuesday, June 23
