नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज सिरमौर में घटित अपराध की समीक्षा की गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने नशा माफियाओं पर शिकंजा कसा है।पिछले साल के मुकाबले इस साल एनडीपीएस के कई मामलों में पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। ऐसे मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में 6.584 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी, इस साल अबतक 10.724 किलोग्राम चरस बरामद कर ली है।पिछले साल बरामद 1.349 चुरा पोस्त के मुकाबले इस वर्ष अबतक 4.271 किलोग्राम चरस पकड़ी है। उन्होंने बताया कि इस साल 2.812 किलोग्राम गांजा बरामद हो चुका है। इसी तरह हेरोइन 87.133 ग्राम, 3579 अफीम के पौधे, 1694 प्रतिबंधित कैप्सूल, 1458 बोतल सिरप बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एनडीपीएस के इन मामलों में इस साल अबतक 42 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ साथ अवैध खनन के 303 चालान कर 19,69,500 रुपए का जुर्माना इसी साल अबतक वसूला है। 12 वाहन सीज किए। पिछले साल 116 चालान कर 8,76,500 रुपए जुर्माना वसूला था, जिसमें पांच वाहन सीज किए गए थे।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Tuesday, October 6
