शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- राजधानी शिमला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सीटीओ पर शनिवार देर शाम लापता युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने लाश के साथ धरना दिया। मृतक के परिजनो ने शव को लेकर प्रदर्शन करने के लिए एसपी ऑफिस के बाहर ही पहुंच गए। इस दौरान एसपी संजीव गांधी ने युवक के परिजनों को उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिलाया। गौर हो कि शिमला के कुसुम्पटी से पिछले 28 दिन से लापता युवक का कसुम्पटी पुलिस स्टेशन के साथ शव लटका मिला है। ऐसे में अब परिजनों ने इसे मर्डर बताया है। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसे लटकाया गया है। वहीं, पुलिस ने अब हर एंगल से इसकी जांच शुरू कर दी है। युवक अभिषेक पुत्र वीर सिंह निवासी बाली कोटिए तहसील शिलाईए जिला सिरमौर पिछले 29 अप्रैल से लापता था। युवक शिमला में रह रहा था और संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
