शिमला (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के शिमला में 38 बीएड कॉलेजों ने रिकॉर्ड नहीं दिया है। कुछ ने आधी अधूरी सूचना भेजी है। जानकारी न देने पर आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने 38 कॉलेजों को नोटिस जारी कर 15 जून तक रिकॉर्ड मांगा है।हिमाचल में निजी क्षेत्र में चल रहे बीएड कॉलेजों के विरुद्ध जांच तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने प्रदेश के 78 बीएड कॉलेजों से रिकॉर्ड तलब किया था। इनमें से 38 ने आयोग को रिकार्ड नहीं दिया है। कुछ ने आधी अधूरी सूचना भेजी है। जानकारी न देने पर आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने 38 कॉलेजों को नोटिस जारी कर 15 जून तक रिकॉर्ड मांगा है। कई कॉलेजों में प्रर्याप्त स्टाफ भी नहींनोटिस में कहा गया है कि यदि वे इसका जवाब नहीं देते तो उन्हें समन जारी कर आयोग के कोर्ट में तलब किया जाएगा। आयोग के पास बीएड कॉलेजों के विरुद्ध कई तरह की शिकायतें आई हैं। आरोप है कि कई बीएड कॉलेजों ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से निरीक्षण भी नहीं करवाया है। कई कॉलेजों में स्टाफ भी प्रर्याप्त नहीं है। कॉलेज टीपी यानी टीचर प्रैक्टिस के नाम पर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
