शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )आने वाला वक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है. केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के कर्ज की सीमा 1 हजार 779 करोड़ रुपए तक घटा दी है. CM सुक्खू की डगर अब मुश्किल हो चली है. हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का आने वाला वक्त मुश्किलों से भरा रहने वाला है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने एक बयान में कहा है कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के निर्णय के बाद वित्त वर्ष 2022 देश के लिए उधार सीमा में 1 हजार 779 करोड़ की कटौती कर दी गई है. खुले बाजार से उधार लेने की सीमा पिछले साल की तुलना में करीब 5 हजार 500 करोड़ रुपए कम की गई है. दिसंबर 2023 तक प्रदेश सरकार को 4 हजार 259 करोड़ उधार लेने की अनुमति मिली है. साथ ही प्रदेश सरकार को लगभग 8 हजार 500 करोड़ रुपए के लिए अतिरिक्त अनुमति मिलने की उम्मीद है.केंद्र ने लगाए वित्तीय प्रतिबंध- CM सुक्खूहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर केंद्र ने वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए हैं. उन्होंने कहा कि कर्ज पर निर्भरता को प्रदेश सरकार कम करने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पर पड़े कर्ज के बोझ का जिम्मेदार पूर्व भाजपा सरकार को ठहराया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के बाद कर्मचारियों को उनका अधिकार दिया और केंद्र ने हिमाचल सरकार पर प्रतिबंध लगा दिए. बावजूद इसके राज्य सरकार सक्रिय रूप से संसाधन जुटाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. सरकार अतिरिक्त राजस्व जुटाने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के सार्वजनिक उपक्रमों की विद्युत परियोजनाओं में बड़ी जिम्मेदारी है. मुश्किलों भरा होगा आने वाला वक्तकेंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए बाहरी सहायता प्राप्त एजेंसियों के माध्यम से सहायता के नए प्रस्तावों पर अधिकतम सीमा निर्धारित की है यह प्रतिबंध साल 2023-24 से साल 2025-26 तक के लिए लागू रहेगा
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
