शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज) अस्पतालों में उपचार करवाने आने वाले मरीज अब परेशान नहीं होंगे। मरीजों को सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से ओपीडी में पहले की तरह उपचार मिलेगा। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक में शामिल होने से ऑपरेशन देरी से हो रहे थे वह भी अब समय पर होंगे।
नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) बंद करने की अधिसूचना जारी होने के बाद 29 मई से जिला शिमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जोनल अस्पतालों के अलावा मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे थे। सरकार से बातचीत के बाद शनिवार को मांगें मान लेने के बाद डॉक्टरों ने इस हड़ताल को अब स्थगित कर दिया है। ऐसे में पूरे जिले में मरीजों को अब उपचार पहले की तरह समय पर मिलना शुरू हो जाएगा। हड़ताल के चलते हर रोज आईजीएमसी में ओपीडी पौना घंटा लेट शुरू हो रही थी। आईजीएमसी में प्रदेश भर से उपचार के लिए मरीज आते हैं।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
