जम्मू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जम्मू कश्मीर में भी अब तिरूपति बालाजी का मंदिर बन गया है. बालाजी का यह मंदिर देश का छठा मंदिर है. इससे पहले बालाजी का मंदिर हैदराबाद, चेन्नई, कन्याकुमारी, दिल्ली और भुवनेश्वर में है. देश भर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ-साथ भगवान तिरुपति बालाजी के भी दर्शन किए जा सकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (8 जून) को जम्मू के नगरोटा में जम्मू कटरा नेशनल हाईवे से सटे मजीन इलाके में तिरुपति बालाजी के मंदिर का उद्घाटन किया.
जम्मू के नगरोटा के मजीन इलाके में शिवालिक फॉरेस्ट रेंज में करीब 62 एकड़ की भूमि पर 30 करोड़ रुपए की लागत से बने तिरुपति बालाजी मंदिर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को किया. यह मंदिर जम्मू से करीब 10 किलोमीटर और कटरा से करीब 40 किलोमीटर दूर है.बढ़ावा देने के मकसद से मानी जा रही है अहम भूमिकाजम्मू में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से इस मंदिर की अहम भूमिका मानी जा रही है. यह मंदिर देशभर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के साथ जम्मू घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र रहेगा.गौरतलब है कि जम्मू में तिरुपति बालाजी का यह मंदिर देश में छठा ऐसा मंदिर है जो तिरुपति बालाजी की तर्ज पर बनाया गया है. इससे पहले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम भारत में हैदराबाद, चेन्नई, कन्याकुमारी, दिल्ली और भुवनेश्वर में ऐसे मंदिर बना चुका है. धर्मांतरण की घटनाओं को भी रोक रहा
मंदिर के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रिद्धि ने कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम देशभर में न केवल तिरुपति बालाजी के मंदिर बना रहा है, बल्कि यह देश भर में धर्मांतरण की घटनाओं को भी रोक रहा है.
Breakng
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
- क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
Monday, June 22
