Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका क्षेत्र के गतलोग में खाई में गिरी पिकअप 4 की मौत व 9 घायल
    • मीडिएशन फाॅर नेशन-3.0’’ विशेष अभियान में आपसी सहमति से होगा समाधान
    • तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने को लेकर एवीबीपी ने किया धरना-प्रदर्शन
    • सतकुम्भा के घने जंगलों में विराजमान है प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग, महर्षि मार्कण्डेय की तपोभूमि में उमड़ते हैं श्रद्धालु
    • पहली बार चौगान मैदान में लगेगा भगवान वामन द्वादशी का मेला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»आस्था»जम्मू के नगरोटा में जम्मू कटरा नेशनल हाईवे से सटे मजीन इलाके में तिरुपति बालाजी के मंदिर का उद्घाटन हुआ।
    आस्था

    जम्मू के नगरोटा में जम्मू कटरा नेशनल हाईवे से सटे मजीन इलाके में तिरुपति बालाजी के मंदिर का उद्घाटन हुआ।

    By Himachal VartaJune 8, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    जम्मू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  जम्मू कश्मीर में भी अब तिरूपति बालाजी का मंदिर बन गया है. बालाजी का यह मंदिर देश का छठा मंदिर है. इससे पहले बालाजी का मंदिर हैदराबाद, चेन्नई, कन्याकुमारी, दिल्ली और भुवनेश्वर में है. देश भर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ-साथ भगवान तिरुपति बालाजी के भी दर्शन किए जा सकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (8 जून) को जम्मू के नगरोटा में जम्मू कटरा नेशनल हाईवे से सटे मजीन इलाके में तिरुपति बालाजी के मंदिर का उद्घाटन किया.
    जम्मू के नगरोटा के मजीन इलाके में शिवालिक फॉरेस्ट रेंज में करीब 62 एकड़ की भूमि पर 30 करोड़ रुपए की लागत से बने तिरुपति बालाजी मंदिर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को किया. यह मंदिर जम्मू से करीब 10 किलोमीटर और कटरा से करीब 40 किलोमीटर दूर है.बढ़ावा देने के मकसद से मानी जा रही है अहम भूमिकाजम्मू में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से इस मंदिर की अहम भूमिका मानी जा रही है. यह मंदिर देशभर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के साथ जम्मू घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र रहेगा.गौरतलब है कि जम्मू में तिरुपति बालाजी का यह मंदिर देश में छठा ऐसा मंदिर है जो तिरुपति बालाजी की तर्ज पर बनाया गया है. इससे पहले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम भारत में हैदराबाद, चेन्नई, कन्याकुमारी, दिल्ली और भुवनेश्वर में ऐसे मंदिर बना चुका है. धर्मांतरण की घटनाओं को भी रोक रहा
    मंदिर के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रिद्धि ने कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम देशभर में न केवल तिरुपति बालाजी के मंदिर बना रहा है, बल्कि यह देश भर में धर्मांतरण की घटनाओं को भी रोक रहा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका क्षेत्र के गतलोग में खाई में गिरी पिकअप 4 की मौत व 9 घायल
    • मीडिएशन फाॅर नेशन-3.0’’ विशेष अभियान में आपसी सहमति से होगा समाधान
    • तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने को लेकर एवीबीपी ने किया धरना-प्रदर्शन
    • सतकुम्भा के घने जंगलों में विराजमान है प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग, महर्षि मार्कण्डेय की तपोभूमि में उमड़ते हैं श्रद्धालु
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.