शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन एचआरटीसी की बस केलांग बस अड्डा से लेह के लिए 20 यात्रियों के साथ रवाना हुई। यात्री दिल्ली से लेह के बीच 1026 किमी किलोमीटर सफर मात्र 1740 रुपये में कर सकेंगे। 234 दिन बाद शुरू हुई लेह-दिल्ली बस से पर्यटकों को भी भी लाभ मिलेगा। इस बार यह बस एक सप्ताह पहले चली है। पिछले साल 15 जून को सेवा शुरू हुई थी। 30 घंटे के सफर में यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और16, 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे से होकर गुजरेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह 5:30 बजे केलांग बस अड्डा से बस को लेह के लिए रवाना किया गया।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
