शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 से 11 जून तक तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी और बढ़ेगी। 12 जून से मौसम फिर करवट बदलेगा और दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में 12 जून से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा जिससे अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।
वहीं वीरवार को हिमाचल के ज्यादातर भागों में सुबह से ही धूप खिली रही। मगर, दोपहर बाद अचानक कई क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। कुल्लू के आनी, दलाश व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से भारी तबाही हुई है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Tuesday, October 6
