Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»देवभूमी हिमाचल की ठंडी वादियों में उमड़े सैलानी; पर्यटन व्यवसाय बढ़ा 
    शिमला

    देवभूमी हिमाचल की ठंडी वादियों में उमड़े सैलानी; पर्यटन व्यवसाय बढ़ा 

    By Himachal VartaJune 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला  हिमाचल वार्ता न्यूज़  ( रंजना शर्मा )  शिमला में 90 फीसदी और मनाली के होटलों में 80 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। शहरों के होटलों में कमरे न मिलने से सैलानियों को बाहरी क्षेत्रों में कमरे लेने पड़ रहे हैं। मैदानी राज्यों में गर्मी से परेशान पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की ओर रुख किया है। पर्यटन सीजन में पहली बार भारी संख्या में पर्यटक उमड़े हैं। इस कारण सीजन में पहली बार शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, चायल और कसौली के होटल पैक हो गए हैं। इससे कारोबारी उत्साहित हैं। शिमला में 90 फीसदी और मनाली के होटलों में 80 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। शहरों के होटलों में कमरे न मिलने से सैलानियों को बाहरी क्षेत्रों में कमरे लेने पड़ रहे हैं। वीकेंड के अलावा पूरा सप्ताह प्रदेश के पर्यटन स्थलों में भारी संख्या में सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद है। सैलानियों की भारी भीड़ से पर्यटन स्थलों पर व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई है। सनवारा टोल पलाजा सहित धर्मपुर, कसौली, मनाली और शिमला में लंबे ट्रैफिक जाम से सैलानियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हिमाचल के उच्च क्षेत्रों में मई और जून में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंडे हुए मौसम से लोग मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शनिवार को शहर के होटलों में 90 फीसदी तक कमरे बुक हो गए। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वीकेंड पर हिमाचल में सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को शिमला के प्रवेशद्वार शोघी से शिमला तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शिमला शहर में लिफ्ट पार्किंग के पास टूरिस्ट वाहनों के यू टर्न से जाम की समस्या लगातार परेशान कर रही है। कार्ट रोड पर दोपहर बाद समस्या और ज्यादा हो गई। टुटीकंडी क्राॅसिंग से पुराना बस अड्डा, विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार होते हुए ऑकलैंड टनल, बाईपास पर खलीनी से बीसीएस, संजौली-छोटा शिमला-टाॅलैंड सड़क पर लोगों को अधिक परेशानी हुई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.