शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पहली बार होगा जब सेब सीजन इस बार जुलाई नहीं, बल्कि अगस्त में शुरू होगा। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रो में सितंबर माह में सेब सीजन शुरू होगा, जो इस बार अक्तूबर में शुरू होने के आसार नजर बन गए है। अधिक बारिश से मई जून माह में जहां अधिक आद्रता जमीन को पहुंची है, वहीं अधिकतर समय में 20 डिग्री सेल्सियस से कम तापेमान होने से सेब पौधो के लिए प्रतिकूल मौसम तैयार हो गया है। सेब के लिए प्रतिकूल चल रहे मौसम से बागबान भी घबरा गए है। सेब फलों का आकार अब तक अखरोट के दाने से काफी बड़ा हो जाता है, जबकि इस समय सेब का आकार अखरोट के दाने से कम चल रहा है। अब तक सेब की कई अर्ली वैरायटी जैसे टाइडमैन लगभग पूरे आकार में आ जाता है और जून के अंतिम सप्ताह में मंडियों में बिकना शुरू हो जाता है, जबिक इन दिनों टाइडमैन व अन्य अर्ली वैरायटी सेब का आकार भी अखरोट के दाने के बराबर चल रहा है। चुल्लू-खुमानी-प्लम अब तक नहीं पके
चुल्लू, खुमानी और प्लम मई माह में पक कर तैयार हो जाते हैं, जबकि इस बार अभी तक चुल्लू, खुमानी और प्लम पक कर तैयार नहीं हुए है। मई माह के पहले सप्ताह में जो स्टोन फ्रूट की ग्रोथ देखी गई है, वह इन दिनों चल रही है। इन फलो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेब सीजन देर से शुरू होगा।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
