नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- समाज सेवा की अग्रणी संस्था, लायंस क्लब नाहन ने सत्र 2023 -24 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया है। क्लब द्वारा विनीत सिंघल को पुनः प्रधान पद के लिए चुना गया है जबकि सचिन चौहान को महासचिव व राजीव बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।सारी चुनावी प्रक्रिया का संचालन ज़ोन चेयरमैन विजय गुप्ता की देख रेख में संपन्न हुआ। नव नियुक्त प्रधान ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आने वाले वर्ष में क्लब राशन वितरण, रक्त दान, पर्यावरण से जुड़े प्रयासों जैसे विषयों में अपना विशेष योगदान देगा।साथ ही 03 जुलाई को विश्व प्लास्टि मुक्त दिवस पर क्लब के प्रधान विनीत सिंघल ने आम जन से प्लास्टिक के उपयोग को रोकने व इसको पूर्णतः त्यागने के लिए आव्हान किया।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक जहां एक तरफ पर्यावरण के लिए हानिकारक है वहीं इस से जन मानस की सेहत पर भी कुप्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर सुखदेव चौहान, डॉक्टर अजय गोयल, पियूष गर्ग, अनिल मल्होत्रा, दीपक खिंदरी,शोभित गर्ग, मुनीश गर्ग, अमित बंसल, परवेश, उमंग, सौरभ इत्यादि मौजूद रहे।
Breakng
- पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
- ऑकलैंड हाउस स्कूल में 154वां स्थापना दिवस और वार्षिक स्कूल कार्निवल धूमधाम से संपन्न
- टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
- केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
- केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
- पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड – विक्रमादित्य सिंह
Sunday, June 1