हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) इस वर्ष सावन का महीना विशेष रहने वाला है क्योंकि सावन का महीना दो माह का होगा। सावन के महीने में शिवलिंग के जलाभिषेक का खास महत्व होता है। सावन भगवान शिवजी का सर्वाधिक प्रिय महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने का आगमन 16 जुलाई से होगा। लेकिन इस बार सावन महीने का पक्ष 4 जुलाई यानि मंगलवार से ही शुरू हो गया है। अधिक मास पड़ने से सावन महीना 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा। 59 दिन के सावन महीने में आठ सोमवार आएंगे। इस वर्ष सावन का महीना विशेष रहने वाला है क्योंकि सावन का महीना दो माह का होगा। सावन के महीने में शिवलिंग के जलाभिषेक का खास महत्व होता है। शिमला के आचार्य ईश्वर मनसागर ने बताया कि सावन महीने में लोग सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक कर भगवान की प्रिय वस्तुएं उन्हें अर्पित करते हैं और शिव को प्रसन्न करते हैं। वहीं इस माह में दीप दान, ब्राह्मणों को दान करने का विशेष महत्व है। बताया कि सावन में सोमवार का व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ जितना फल मिलता है।18 जुलाई प्रतिपदा से शुरू होगा अधिकमास
श्रावण का महीना अधिक मास होने के चलते इस बार भक्त 59 दिनों तक शिवोपासना कर सकेंगे। अधिक मास मंगलवार 18 जुलाई प्रतिपदा से शुरू होगा। एक महीने में दो संक्रांति आने से अधिक मास पड़ता है। इसे मलमास और पुरुषोत्तम मास भी काहा जाता है।
Breakng
- 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
- उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
- राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
- सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
- पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
- नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
Wednesday, August 12
