शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बरसात में टमाटर के बाद अब मसाले महंगे हुए हैं। साथा ही प्याज के दाम भी बढ़े हैं। इससे रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बरसात में महिलाएं आम का अचार डालना पसंद करतीं हैं। इस बार मसालों के बढ़ते दामों ने उनको परेशानी में डाल दिया है। बढ़ते दाम के कारण न तो सब्जी में टमाटर और प्याज का तड़का ढंग से लग रहा है और न ही उसमें मसाले डाले जा रहे हैं। टमाटर, प्याज, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, मीठी सौंफ, अजवाइन, मेथी सब के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल और रिफाइंड को छोड़कर बाकी खाद्य वस्तु महंगी हो गई हैं। इससे गरीब वर्ग को एक समय का खाना जुटा पाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय हरी सब्जियों में टमाटर का मूल्य सब्जी मंडी में ही सौ रुपये प्रति किलो है और बाजार में दुकानदार इसे 120 रुपये प्रति किलो ग्राहकों को बेच रहे हैं।इसी प्रकार प्याज पहले 15 से 20 रुपये प्रति बिक रहा था अब इसका मूल्य 30 रुपये हो गया है। इसे दुकानदार बाजार में 35 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। मसालों में जीरा के दाम ने आसमान छू लिया है।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4
