शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज ): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने एम.ए. एजुकेशन चतुर्थ सैमेस्टर और द्वितीय सैमेस्टर रि-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के अनुसार यह परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त तक आयोजित होंगी। विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। बी.ए.एम.एस. अनुपूरक परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरना शुरू : विश्वविद्यालय ने बी.ए.एम.एस. द्वितीय वर्ष बैच 2020-21 अनुपूरक परीक्षाओं के दृष्टिगत परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार परीक्षा फॉर्म व फीस बिना विलंब शुल्क 25 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4
