शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद संगठन में बड़े बदलाव पर सहमति दी है। अब आगामी दिनों में नए पदाधिकारी कभी भी तय किए जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर संगठन में बड़े बदलाव को हरी झंडी मिल गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद इस पर सहमति दी है। अब आगामी दिनों में नए पदाधिकारी कभी भी तय किए जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव में ठीक प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय है। राज्य भाजपा संगठन के सामने लोकसभा चुनाव में वर्चस्व बनाए रखना चुनौती होगा। नड्डा ने नई दिल्ली में शुक्रवार रात को भाजपा की एक क्षेत्रीय स्तर की बैठक ली। इस बैठक में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में हिमाचल भाजपा की ओर से राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन शामिल हुए। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 30 से 35 पदाधिकारी हैं। सात मोर्चों के अलावा 17 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष भी हैं। इनमें से कई पदाधिकारी बदले जाएंगे।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
