शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण एचआरटीसी बसों के पहिए थम गए है। प्रदेशभर में 1007 रूटों पर एचआरटीसी की सेवाएं बंद हो गई है। इसके अलावा प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में एचआरटीसी की 452 बसें फंसी हुई हैं। हिमाचल से बाहर भी एचआरटीसी की कई बसें फंसी हुई हैं एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश में नाहन यूनिट की एक बस देहरादून पांवटा सडक़ पर फंसी हुई है। वहीं एक बस सुंदरनगर यूनिट की सहारनपुर अंबाला के बीच फंस गई है।भुंतर में जो एक बस के बहने का मामला सामने आया है। यह बस प्राइवेट बस है। पहले यह एचआरटीसी के साथ अटैच थी, लेकिन चार साल पहले इसे टर्मिनेट कर दिया गया था। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। शिमला के तारादेवी डिपो में रिटनेङ्क्षग वॉल गिरने से नुकसान हुआ है। धर्मशाला में एक चार्जिंग स्टेशन क्षतिग्रस्त हुआ है। ठियोग में एचआरटीसी का डीजल पंप भूस्खलन की चपेट में आ गया है। कुल्लू में स्थित एचआरटीसी की वर्कशॉप में पानी घुस गया है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
