शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल रोहडू, जुब्बल, कोटखाई के दर्जनों घर भूस्खलन की जद में हैं। सूचना के बाद प्रशासन की ओर से करीब एक दर्जन घरों को खाली किया गया है। पब्बर नदी और आसपास के नालों से बनी सभी पेयजल योजनाओं से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। कई जगह पंप हाउस में मलबा भर गया तो कई जगह पर भूस्खलन की चपेट में आने से पाइप लाइनें टूट गई हैं। नगर परिषद रोहड़ू के अलावा करीब दो दर्जन पंचायत में बीते 24 घंटे से लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। कई जगह ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन के बाद बिजली के तार और खंबे टूटने से आपूर्ति बंद है। रोहड़ू शिमला के अलावा उपमंडल की सभी सड़कें बंद हैं। रोहड़ू-जुब्बल-कोटखाई की दर्जनों सड़कों पर यातायात ठप है। उपमंडल में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
