शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में मत्स्य पालन के लिए निर्मित किए जाने वाले तालाबों पर अब 80 फीसदी सबसिडी प्रदान की जाएगी। इस बाबत मत्स्य निदेशालय की ओर से एक प्रस्ताव तैयार कर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। उस ओर से स्वीकृति मिलने के बाद सभी वर्गों के लिए एक समान सबसिडी की व्यवस्था लागू हो जाएगी। राज्य में नीलक्रांति को बढ़ावा देने की दिशा में यह कारगर कदम साबित होगा। अभी तक तालाबों के निर्माण के लिए अलग-अलग कैटेगरी को 40 व 60 फीसदी के हिसाब से सबसिडी दी जाती है। इसके तहत सामान्य वर्ग के लिए 40 फीसदी, जबकि महिलाओं, एससीएसटी वर्ग के लोगों के लिए 60 फीसदी सबसिडी दिए जाने का प्रावधान है। एक तालाब निर्माण पर 12.40 लाख रुपए का खर्चा आता है, जिसमें सरकार व लाभार्थी की हिस्सेदारी रहती है।ऐसे में राज्य में 80 फीसदी सबसिडी की व्यवस्था लागू होने के बाद लाभार्थी को 9.92 लाख रुपए की सबसिडी मिलेगी।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
