शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में 1 अगस्त से यूविन पोर्टल पूरी तरह से शुरू होगा। इससे बच्चों का टीकाकरण कहीं भी कराना आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि पोर्टल का ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक फायदा मिलेगा। पोर्टल पर नजदीकी अस्पताल में टीकाकरण शिविर की जानकारी मिलेगी। साथ ही टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुक कर सकेंगे। यूविन को कोविन पोर्टल की तर्ज पर बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी कर्मचारियों को पोर्टल को ऑपरेटर करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पोर्टल का उद्देश्य गर्भवती महिला और बच्चे को कहीं भी टीकाकरण की सुविधा देना है।टीकाकरण के बाद इस पोर्टल से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर बच्चों के टीकाकरण के साथ गर्भवती महिलाओं का पूरा रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। पंजीकरण के बाद टीकाकरण के लिए ई-कार्ड जारी हो जाएगा। ई-कार्ड पर टीकाकरण की पहले वाली वैक्सीन की तारीख और अगली तारीख भी देखी जा सकेगी। साथ ही नजदीकी अस्पताल में टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करा सकेंगे। इससे लोगों को अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4
