शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला जिला के रामपुर के तहत ननखड़ी में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां पर ननखड़ी-पांडाधार मार्ग पर शरण ढांक में सड़क धंसने के साथ ही कार खाई में गिर गई। इस कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौत हो गई है। कार नीचे मचादा खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस , अग्निशमन विभाग के कर्मियों व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खड्ड से निकाला।मृतकों की पहचान वीर सिंह ठाकुर पुत्र प्रताप सिंह निवासी बलोना, ननखड़ी, हिम्मत सिंह पुत्र सबीर दासनिवासी बनोला व रतन सिंह पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है।भारी बारिश के कारण शरण ढांग के समीप सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है। जिसके चलते ये हादसा हुआ है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
