Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री सुक्खू ने 25 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जिसमें आई आपदा को लेकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
    शिमला

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने 25 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जिसमें आई आपदा को लेकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

    By Himachal VartaJuly 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 25 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें बरसात के कारण आई आपदा को लेकर मंथन होगा तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर भी मंत्रिमंडल में मुहर लग सकती है। मानूसन सत्र को अगस्त माह में बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें बरसात के कारण आई आपदा पर हंगामा होने के पूरे आसार हैं। बैठक में सरकार हैलीकॉप्टर को लीज पर लेने पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है। राज्य सरकार जून माह से बिना हैलीकॉप्टर के चल रही है। वर्तमान सरकार की तरफ से नए हैलीकॉप्टर को लीज पर लेने के लिए चौथी बार निविदा प्रक्रिया को पूरा किया गया है, जिस पर अब मंत्रिमंडल को निर्णय लेना है। इससे पहले सरकार ओ.एस.एस. हैलीकॉप्टर कंपनी से प्रति घंटा 2.7 लाख रुपए से लेकर 2.30 लाख रुपए प्रति घंटा की दर से किराया ले रही थी, लेकिन निविदा प्रक्रिया में शामिल होने वाली कंपनियों की ओर से 3.30 लाख रुपए प्रति घंटा की दर से रेट दिया था। अब नए हैलीकॉप्टर को लीज पर लेने के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी।इसमें 5 सीटर हैलीकॉप्टर के लिए एयर चार्टर और ओ.एस.एस. कंपनी ने भाग दिया, जबकि बड़े हैलीकॉप्टर के लिए हेलीगो कंपनी ने भाग लिया। हैलीकॉप्टर को लीज पर लेना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि बरसात के कारण आई प्राकृतिक आपदा में इसकी जरूरत पड़ती है। प्रदेश में गत दिनों जब बरसात के कारण बाढ़ के हालात पैदा हुए तो प्रदेश सरकार को एयरफोर्स से हैलीकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी। मंत्रिमंडल बैठक में अवैध खनन व नदी किनारे निर्माण कार्य से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सरकार आने वाले समय में इसको लेकर कोई नए दिशा-निर्देश तैयार कर सकती है। उल्लेखनीय है कि अवैध खनन के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के बीच छिड़ी जुबानी जंग को लेकर अनौपचारिक चर्चा हो सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.