शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश हाल ही में लगातार भारी बारिश के कारण विनाशकारी प्राकृतिक आपदा से गुजरा है, जिससे प्रभावितों को सहायता की सख्त जरूरत है। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के विभिन्न संघों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों के मद्देनजर आपदा राहत कोष की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास प्रदान करना है। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन विभिन्न विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व स्वायत्त निकायों में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद नियमित, अनुबंध कर्मचारियों सहित पेंशनरों का एक दिन का वेतन/पेंशन काटने के निर्देश जारी किए हैं। इस राशि को निम्नानुसार में आपदा राहत कोष में जमा किया जाएगा।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4
