Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल में सात जुलाई से 15 जुलाई के बीच के बाढ़ प्रभावितों के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल रिलीफ पैकेज घोषित किया है।
    शिमला

    हिमाचल में सात जुलाई से 15 जुलाई के बीच के बाढ़ प्रभावितों के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल रिलीफ पैकेज घोषित किया है।

    By Himachal VartaJuly 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   हिमाचल में सात जुलाई से 15 जुलाई के बीच के बाढ़ प्रभावितों के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल रिलीफ पैकेज घोषित किया है। इसे सोमवार को नोटिफाई भी कर दिया गया। यह फैसला स्पेशल पैकेज के लिए पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की सिफारिशों पर लिया है। इस पैकेज के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की घोषणा के अनुसार इस आपदा में आंशिक नुकसान पर भी हर प्रभावित परिवार को एक लाख रुपए मिलेंगे। अधिसूचना के अनुसार घर को आंशिक नुकसान होने पर एक लाख रुपए पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर मिलेंगे, फिर घर चाहे कच्चा हो या पक्का। दुकान या ढाबे को हुए नुकसान की सूरत में भी सरकार एक लाख रुपए देगी। मकान मालिक का सामान बह जाने की सूरत में 50 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। कृषि या बागबानी भूमि में सिल्ट भर जाने के बाद सरकार पांच हजार रुपए प्रति बीघा राहत देगी। कृषि या बागबानी भूमि के नुकसान पर 10 हजार रुपए प्रति बीघा दिए जाएंगे।फसल को हुए नुकसान पर 2000 रुपए प्रति बीघा मिलेंगे। मवेशी के बह जाने या नुकसान होने पर 55000 रुपए प्रति पशु दिए जाएंगे। बकरी, सूअर, भेड़ इत्यादि को नुकसान पर 6000 रुपए प्रति पशु अब सरकार देगी। इसके लिए अधिकांश मामलों में पटवारी की रिपोर्ट ही काफी होगी, जबकि पंचायत सचिव या पशुपालन विभाग की रिपोर्ट पर भी राहत दी जा सकती है। राज्य सरकार ने पहले से घोषित रिलीफ मैनुअल में बदलाव के बजाय इस बार स्पेशल रिलीफ पैकेज एक घोषित पीरियड के लिए ही नोटिफाई किया है। इसी पैकेट के अनुसार सबसे ज्यादा प्रभावित मंडी जिला में राहत राशि बांटी भी जा चुकी है। अन्य जिलों में भी इसी अनुसार अब आबंटन होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.