शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला शिमला की मकड़ोग पंचायत के सिहाणा गांव में पहाड़ी से चट्टान गिरने से दो मंजिला मकान पूरी तरह नष्ट हो गया। मकान में तीन परिवार रहते थे। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने इस खतरे को पहले ही भांप लिया था तथा पहाड़ी के नीचे के घर खाली करवा लिए थे।
यह चट्टान घर की छत को नष्ट करते हुए एक कमरे में जा गिरी, जबकि एक अन्य बड़ी चट्टान सडक़ से टकरा कर छत को पार करते हुए एक दूसरे मकान के समीप जा गिरी। फिलहाल यह तीनों परिवार गांव में अन्य लोगों के घर में शरण लिए हुए हैं। प्रशासन की तरफ से पीडि़त परिवारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
