Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»आस्था»कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं शनि, देखें क्या होगा लाभ
    आस्था

    कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं शनि, देखें क्या होगा लाभ

    By Himachal VartaJuly 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )                                                                                                                                                                               वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव न्याय और कर्मफल दाता माने जाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं।शनि ने इस साल की शुरुआत में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है, जहां अब ये पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। शनिदेव जून में वक्री हुए थे। अब आने वाले नवंबर महीने में शनि मार्गी होंगे। मार्गी होने का अर्थ है कि शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। शनि की सीधी चाल का कुछ राशि वालों को बेहद शुभ प्रभाव पडऩे वाला है।

    वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। इस दौरान शनि वृषभ राशि के दसवें भाव में रहेंगे। करियर और व्यापार में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। नौकरी में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

    सिंह राशि

    नवंबर में शनि की सीधी चाल का विशेष प्रभाव सिंह राशि पर देखने को मिलेगा। शनि की सीधी चाल इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस दौरान शनि, सिंह राशि के सातवें भाव में रहेंगे। इस राशि में शश नाम का राजयोग भी बनेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी।

    मकर राशि
    शनि, मकर राशि के धन भाव में गोचर करेंगे। जिससे मकर राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। करियर में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको मुनाफा मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। विवादों से निजात मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक शांति मिलेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.