शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में लावारिस पशुओं की समस्या आने वाले समय में कम होगी। दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में पशुपालन विभाग की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा बछड़ी पैदा करने के टीके के दाम 1,025 रुपये कम हो गए हैं। अब यह 1,150 की जगह 125 में मिलेगा। इस कृत्रिम गर्भधारण के बाद गाय के बछड़ी होने की 90 फीसदी गारंटी है। पशुपालकों को विभाग जर्सी, साहीवाल और होल्सटीन फ्रिसियन (एचएफ) नस्ल के टीके उपलब्ध करवा रहा है। पशुपालन विभाग ने 14 सितंबर 2022 में प्रदेश में इन टीकों को लगाने की शुरुआत की थी। हालांकि ग्रामीण स्तर पर लोगों को अभी इसकी अधिक जानकारी नहीं है।वहीं जिन पशुपालकों को इसके बारे में जानकारी थी, वह महंगा होने के कारण इसे खरीद नहीं पा रहे थे। अब टीके की दरों में सीधे 1,025 रुपये की कमी आने के चलते इसे आसानी से खरीद सकेंगे।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
