Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»Shimla # News # शिमला पुलिस इस बार सेब सीजन के दौरान ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड पर पैनी नजर रखेगा ओर वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य होगा।
    शिमला

    Shimla # News # शिमला पुलिस इस बार सेब सीजन के दौरान ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड पर पैनी नजर रखेगा ओर वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य होगा।

    By Himachal VartaJuly 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )     सेब ढुलाई के लिए आने वाले वाहनों के लिए जीपीएस अनिवार्य कर दिया है। सीजन के दौरान सेब लेकर फरार होने वाले वाहनों पर नकेल कसने के लिए यह निर्णय लिया है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सेब सीजन कोलेकर अधिकारियों के साथ जो बैठक की थी उसमें इस पर विस्तृत चर्चा की गई थी। सेब सीजन में ढुलाई के लिए आने वाली हर गाड़ी में जीपीएस हो यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।फागू व शोघी में पुलिस ने सेब सीजन के लिए कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है। सेब ढुलाई के लिए आने वाले वाहनों का जो पंजीकरण किया जा रहा है उसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्या इन वाहनों में जीपीएस लगा है या नहीं। जिसमें जीपीएस नहीं लगा है उन्हें इस सिस्टम को लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं तभी उन्हें सेब ढुलाई के लिए जाने की अनुमति दी जा रही है।पुलिस ने सीजन के दौरान कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे व स्वचालित स्पीडोमीटर भी लगाए हैं ताकि वाहनों की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। पिछले 5 सालों में 100 से ज्यादा ट्रक बीच रास्ते से ही गायब होने की शिकायतें पुलिस के पास आई है। हालांकि इनमें काफी मामलों को पुलिस ने सुलझा भी लिया है। लेकिन इस साल ऐसा न हो इसलिए यह व्यवस्था बनाई गई है।
    पुलिस ने तैयार किया सेब सीजन के लिए डाटा बेससेब सीजन के दौरान पुलिस ने डाटा बेस भी तैयार किया है। इसके तहत पिछले साल कितने ऐसे ऑप्रेटर या चालक थे जो सेब लेकर फरार हो गए थे। इसका पूरा रिकार्ड पुलिस के पास है। पुलिस ने एपीएमसी के साथ इस रिकार्ड को साझा किया है। ताकि इन्हें कारोबार की अनुमति न दी जाए। पुलिस ट्रकों की अपने स्तर पर मॉनिटरिंग कर रही है। पिछली बार पुलिस ने कुछ ऐसे ट्रक पकड़े थे जिनका चैसी नंबर वास्तव में अलग था और आरसी में अलग दर्शाया था। पुलिस का मानना है कि ऐसे ट्रक सेब लेकर फरार हो जाते हैं।
    यह रिकार्ड भी है तैयार सेब सीजन के दौरान आढ़तियों से ठगी व बागवानों के पैसे न देने वालों कारोबारियों का रिकार्ड भी पुलिस ने तैयार कर रखा है। वर्ष 2019 में बागवानों से होने वाली ठगी व धोखाधड़ी के लिए एसआईटी गठित की है। रिकॉर्ड के अनुसार एसआईटी के पास 2,036 शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों में से एसआईटी ने 1,782 शिकायतों का समाधान किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.