कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी में बीते दिनों आई भयंकर बाढ़ में बहे वाहन अब पानी कम होने के बाद दिखने लगे हैं। पीआरटीसी की बस के टायर और बस का कुछ हिस्सा क्लाथ के समीप दिखा है। बस मलबे में दबी हुई है। जेसीबी के माध्यम से बस को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नदी का जलस्तर घटने और मौसम साफ होने के बाद पुनः बस को निकालने के प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि पटियाला रोडवेज की बस सहित कुल 37 वाहन बाढ़ में बह गए हैं। बस का कोई पता नहीं चल पा रहा था। बस चालक का शव मंडी में बरामद किया गया। इसके अलावा कुछ और यात्रियों के भी बस के साथ बहने की आशंका है। ब्यास नदी का जलस्तर घटने के बाद क्लाथ से पीछे मनाली की ओर एक चट्टान के समीप ही बस के टायर देखे गए। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा और डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बस को ट्रेस कर लिया है। बस मलबे में दबी हुई है। इस वजह से उसे नहीं निकाला जा सका। मौसम साफ होने तथा जलस्तर कम होने के बाद इसे निकल जाएगा। बस के साथ लापता लोगों का भी इसके बाद ही पता चल सकेगा।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
